अमरोहा, मार्च 8 -- अमरोहा। नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। वह उन्नाव से चंडीगढ़ जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कई घंटे में हुई शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार उन्नाव जिले के गांव टिकराकेमूदान निवासी संजीवन लाल का 35 वर्षीय बेटा अरविंद कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करता था। पत्नी गुड़िया, बेटे अमित, अमन व बेटी सिमरन के साथ वह वहीं पर रहता था। अरविंद कुमार की मां संजीवनी देवी बीमार थीं, लिहाजा वह पत्नी और बच्चों को चंडीगढ़ छोड़कर उन्हें देखने के लिए उन्नाव गया था। इसके बाद शुक्रवार को बस में सवार होकर वह चंडीगढ़ लौट रहा था। रात में करीब दो बजे जैसे ही उसकी बस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में श्योनाली के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.