उन्नाव, नवम्बर 29 -- पुरवा। 23 महीने पुराने दलित उत्पीड़न और आत्मदाह प्रकरण में न्यायालय की सख्ती सामने आई है। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की कोर्ट ने पुरवा में तैनात रहे तत्कालीन क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी किया। यह वही सनसनीखेज मामला है, जिसमें दलित युवक श्रीचंद रावत ने आरोपितों को बचाने और जातिगत उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए एसपी कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी, जिसके दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भुलेमऊ गांव निवासी श्रीचंद रावत पर 18 अक्तूबर 2023 को भूमि विवाद के चलते एक विशेष समुदाय के करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला किया था। हमले में श्रीचंद, उसका भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हुए। मामले में पुरवा थाने में दलित उत्पीड़न, मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.