उन्नाव, मई 12 -- अचलगंज (उन्नाव), संवाददाता। अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव में सोमवार सुबह पति ने पत्नी व दो बच्चियों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है किस वजह से पति ने यह कदम उठाया। ग्रामीणों की मानें तो पारिवारिक कलह की वजह से पति ने घटना को अंजाम दिया। संदीप पुत्र उमेश चन्द्र यादव निवासी साहबखेड़ा ने अचलगंज पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई अमित यादव उम्र करीब 35 वर्ष ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। घर के कमरे में अमित की पत्नी गीता उम्र करीब 30 वर्ष व उसकी दो बच्चियां उम्र करीब 10 व 06 वर्ष भी मृत अवस्था में मिली हैं। सूचना पर थाना अचलगंज पुलिस व फील्ड यूनिट ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.