उन्नाव, नवम्बर 13 -- किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की 21 वीं किश्त पर संकट बन सकता है। नवंबर में किश्त की राह देखने वाले 2 लाख 55 हजार 223 किसानों को रजिस्ट्री न कराने से हरजाना किश्त का लाभ न पाने से चुकाना पड़ सकता है। विभाग ने इस कवायद को पूरा न कर पाने वाले किसानों को तत्काल जन सुविधा केन्द्रों पर जाकर इसे पूरा कराने का फिलहाल अभी मौका दिया है। आगे रजिस्ट्री न कराने वाले किसान स्वयं किश्त न पाने के जिम्मेदार ठहराए जाएंगे। जनपद में कुल किसान 5 लाख 54 हजार 998 है। इसमें सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों की संख्या 5 लाख 35 हजार 627 है। जिसमें 2 लाख 80 हजार 404 ने रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करा ली है। जबकि 2 लाख 55 हजार 223 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराने में अभी तक दिलचस्पी नहीं है। इसके चलते किसानों को अगली किश्त से भी वंचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.