उन्नाव, फरवरी 6 -- उन्नाव, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर एक युवक से 99 लाख रुपये की ठगी हो गई। निवेश के नाम पर पहले भरोसा जीता फिर मुनाफे का सपना दिखा उसे अपने जाल में फंसाकर रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुरवा क्षेत्र के पासाखेड़ा गांव ठाकुर खेड़ा निवासी अभिषेक कुमार वर्तमान में सदर कोतवाली क्षेत्र के एबीनगर मोहल्ले में रहते हैं। तहरीर में अभिषेक ने बताया कि 16 नवंबर को उनके मोबाइल पर केशव आर प्राकेश नाम के व्यक्ति ने एक लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए उन्हें स्टॉक लर्निंग ग्रुप से जुड़ने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद वह पोर्टफोलियो पावर हाउस सी-17 नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गए। ग्रुप में मौजूद केशव आर प्राकेश खुद को स्टॉक मार्केट का विशेषज्ञ बताकर शे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.