उन्नाव, दिसम्बर 2 -- पूरननगर का मकान नंबर 57 अचानक सुर्खियों में आ गया। जनवरी 2025 की मतदाता सूची में दर्ज 45 नामों में से असलियत में सिर्फ तीन लोग मौजूद थे। बाकी 42 मतदाता ऐसे थे, जिनसे मकान मालिक कमलेश कुमार और उनके परिवार का कोई वास्ता नहीं था। पड़ोसियों ने भी इन गुमशुदा मतदाताओं को कभी देखा ही नहीं। मामला इतना विचित्र था कि ईआरओ को मौके पर जाकर खुद जांच करनी पड़ी। चार नवंबर से चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मकान नंबर 57 की जांच ने प्रशासन के हाथ-पांव फूलवा दिए। बीएलओ राजीव त्रिपाठी जब जनवरी 2025 की मतदाता सूची का गणना प्रपत्र घर पर देने पहुंचे, तो पाया कि सूची में दर्ज 45 मतदाता हकीकत में सिर्फ तीन मौजूद थे। मौके पर मौजूद थे मकान मालिक कचहरी में मुंशी कमलेश कुमार, उनकी पत्नी माधुरी देवी और बेटा आशीष। बाकी 42 मतदाताओं के बा...