उन्नाव, दिसम्बर 2 -- जिला पंचायत में जेई, एई से मारपीट के मामले में विशेष न्यायालय एससी एसटी एक्ट से मुकदमे के वादी जेई ने आरोपियों की अंतरिम जमानत का विरोध किया है। जेई ने न्यायाधीश से अधिवक्ता नियुक्त करने के लिए समय मांगा है। जिसपर न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख नियत की है। जिला पंचायत के जेई आनंद नारायण अहिरवार की तरफ से छह नवंबर को सदर कोतवाली में मारपीट, जान से मारने की धमकी, एससी एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई थी। 20 नवंबर को मुकदमे में नामजद चार आरोपितों ने जमानत के लिए न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दी थी। सुनवाई दौरान न्यायालय ने चारों आरोपितों की अंतरिम जमानत मंजूर की और सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख तय करते हुए वादी मुकदमा जेई आनन्द नारायण को कोर्ट में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.