उन्नाव, नवम्बर 29 -- जिला अस्पताल के आसपास मरीजों की भीड़ और डॉक्टरों की कमी का फायदा उठाकर संचालित हो रहे अवैध क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने नजरें टेढ़ी कर ली हैं। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने टीम के साथ अवैध रूप से संचालित चार क्लीनिकों पर छापेमारी की। इस दौरान पंजीकरण संबंधी दस्तावेज न मिलने पर क्लीनिकों को सील करा दिया गया है। जिला अस्पताल के आसपास वर्षों से ऐसे कई बिना नाम के क्लीनिक संचालित होते रहे हैं, जहां बिना डिग्री या पंजीकरण वाले लोग खुद को डॉक्टर बताकर इलाज करते हैं। कई बार समुचित इलाज न मिलने से मरीजों की हालत बिगड़ जाती है। ऐसे में लोग लंबे समय से इन क्लीनिकों पर कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने जिला अस्पताल के पास संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार क्लीनिक ब...