नई दिल्ली, दिसम्बर 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस ने शुक्रवार की शाम उन्नाव पीड़िता के पक्ष में कैंडल मार्च का आयोजन किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक बलात्कार के आरोपी को जमानत दी जा रही है और पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा है। यह बेहद निराशाजनक और शर्मनाक है। चिब ने कहा कि जो व्यक्ति हत्या और बलात्कार का दोषी पाया जाता है और उसे उम्रकैद की सजा होती है, अगर वह छह साल में ही जेल से बाहर आए तो समाज का सिर शर्म से झुक जाता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए। न्याय, सम्मान और सुरक्षा पीड़िता का अधिकार है और ये उसे हर कीमत पर मिलना चाहिए। इससे पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता केलर भवन के पास एकत्रित हुए और यहां से जंतर मंतर पर कैंड...