संभल, दिसम्बर 29 -- उन्नाव दुष्कर्म कांड में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा स्थगित कर जमानत दिए जाने के विरोध में रविवार को गुन्नौर के नेहरू चौक पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस संभल जिला अध्यक्ष काज़ी हम्माद मुबीन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला फूंका तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काजी हम्माद मुबीन ने कहा कि जून 2017 में पीड़िता के साथ पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर और उसके साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। लंबे समय तक कार्रवाई न होने से आहत होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके बाद मामला सीबीआई को सौंपा गया और दिल्ली की अदालत में सुनवाई के बाद कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब सजा स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.