बोकारो, दिसम्बर 13 -- खेतको, प्रतिनिधि। उन्नत भारत अभियान सेल, केबी कॉलेज बेरमो द्वारा गोद गांव पेटरवार के चांपी में ग्राम सभा का आयोजन मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय में किया गया। प्राचार्य लष्मी नारायण ने कहा कि उन्नत भारत अभियान, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूट केबी कॉलेज बेरमो द्वारा चांपी गांव को गोद लिया गया है जहां आर्थिक व सामाजिक विकास किया जाएगा। उन्नत भारत अभियान सेल के कॉर्डिनेटर डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि उन्नत भारत अभियान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। उन्नत भारत अभियान सेल के सब कॉर्डिनेटर डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि उन्नत भारत अभियान का लक्ष्य ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। पंचायत सचिव रूपा कुमारी, पंचायत सद...