खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता किसान उन्नत तरीके से खेती करें। इससे अच्छी पैदावार होगी। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने शुक्रवार को संयुकत कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित किसान मेला के उद्घाटन के मौके पर कही। उन्होंन ेकहा कि सरकार व विभाग लगातार किसानों के हितों में कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। वहीं किसानों की आर्थिक तरक्की को लेकर नियमित अंतराल पर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे किसान कम लागत में अच्छी पैदावार कर सके और आर्थिक रूप से तरक्की कर सके। वहीं उन्होंने उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिया कि किसानों को विभाग की हर योजनाओं की जानकारी भी दें। जिससे किसानों को सही समय पर विभाग के हर योजनाओं की जानकारी मिल सके। वहीं डीएओ अविनाश कुमार ने जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारेमें भी जानकारी दी।...