प्रयागराज, फरवरी 21 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मैटीरियल साइंसेज की ओर से आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन शनिवार को हुआ। वक्ताओं ने उन्नत क्रियात्मक पदार्थ एवं उनके अनुप्रयोग विषय पर अनुभव साझा किए। मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की प्रो. आंचल श्रीवास्तव ने उन्नत संश्लेषण तकनीकों, नैनो-पदार्थों और उनके औद्योगिक अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला। प्रो. रविन्द्र धर ने पुरस्कार वितरित किए, जबकि डॉ. मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...