देवघर, जून 5 -- देवघर,प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर एवं आत्मा देवघर के संयुक्त तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 4 जून बुधवार को मधुपुर प्रखंड के बेरवा, चरपा, पसिया, दलहा, बड़नारायणपुर एवं गड़िया पंचायत में किसानों के लिए व्यापक प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी पटना जोन-4 के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में कृषि विज्ञान केन्द्र सुजानी देवघर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ.राजन कुमार ओझा ने बताया कि कार्यक्रम के सातवें दिन बुधवार को किसानों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दो दल का गठन किया गया है। जो कि एक दिन में तीन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.