मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- शुकतीर्थ मोरना मार्ग स्थित ब्रजवीर राठी फार्म हाउस पर इफको के तत्वाधान में बसंत कालीन गन्ना उत्पादन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में साहरनपुर मण्डल के उन्नतशील किसानों सहित गन्ना विशेषज्ञों ने भाग लिया। गन्ना गोष्टी को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त सहारनपुर ओमप्रकाश ने कहा की शहर और कस्बों के निकट खेती करने वाले किसान भिंडी, तरबूज़ खरबुजा आदि फसलों को गन्ने के साथ लगाए, निश्चित आमदनी बढ़ेगी। किसान खेतों की तीस इंच की गहरी जुताई कर गन्ने फसल की बुवाई करें। मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। केल्शीयम, मेग्निशियम, फास्फोरस, माइक्रो न्यूटेन्ट सहित पोटाश आदि की संतुलित मात्रा में डालने से गन्ना की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। हवा और धुप और जमीन पर लगने से भुमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहेगी। गन्ने से जूडे प्रश्नो के सही जवाब...