बस्ती, फरवरी 20 -- कप्तानगंज। गन्ना क्रय केंद्र कोदई के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में गुरुवार को कृषक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को उन्नत गन्ना प्रजातियों, वैज्ञानिक खेती पद्धतियों तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में किसानों को स्वीकृत गन्ना प्रजातियों सीओ 0118, सीओएलके 14201 एवं सीओएस 13235 की समयबद्ध एवं विधिवत बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि इन प्रजातियों से अधिक उपज, बेहतर शर्करा रिकवरी तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त होती है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। वरिष्ठ महाप्रबंधक (गन्ना) डॉ. एके त्रिपाठी ने बीज उपचार की वैज्ञानिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.