रुद्रपुर, दिसम्बर 3 -- खटीमा, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर द्वारा कृषि गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड गांधी मैदान में फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। गोष्ठी में पहुंचे सीएम धामी का किसान संगठनों और महिला समूहों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं। किसान और मजदूर मजबूत होंगे तो प्रदेश और देश भी मजबूत बनेगा। पंतनगर विश्वविद्यालय को उन्होंने हरित क्रांति की जन्मस्थली बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय कृषि अनुसंधान में लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। सीएम धामी ने किसानों से उन्नत बीजों और आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन बढ़ाने की अपील की। उन...