बेगुसराय, नवम्बर 27 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। रबी फसल की उन्नत खेती के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए कृषि विभाग के निर्देश पर रबी महाभियान चलाया जा रहा है। इसमें चौपाल के माध्यम से किसानों को रबी फसल लगाने की उन्नत तकनीक बतायी जाएगी। यह कार्यक्रम पंचायत स्तर पर होगा। जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि समन्वयक रंजय कुमार ने बताया कि खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक वासंतिक रबी महाभियान चलाया जाएगा जिसमें कृषि जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को खोदावंदपुर एवं मेघौल, 29 नवंबर को फफौत एवं बरियारपुर पश्चिमी, एक दिसंबर को बरियारपुर पूर्वी एवं सागी तथा दो दिसंबर को दौलतपुर एवं बाड़ा पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...