कौशाम्बी, मई 30 -- तीन ब्लॉकों की नौ ग्रामसभाओं में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जानकारों ने कृषकों को उनकी आय में वृद्धि का मंत्र दिया। उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को विकास खण्ड कड़ा के ग्राम केसरिया, ख्वजकीमई, बदलेपुर व विकासखण्ड मूरतगंज के ग्राम गौसपुर, चकताजपुर, हुसैनमई एवं विकासखण्ड कौशाम्बी के ग्राम मंहगूपुर, जगन्नाथपुर, मेड़रहा में तीन पालियों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के किसानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह कार्यक्रम जिले के 135 चिन्हित ग्रामों में 12 जून तक निरन्तर चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...