झांसी, फरवरी 21 -- भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान द्वारा की जा रही कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ द्वारा किसानों की आय बढ़ाने प्रशिक्षण दिया गया। वित्तपोषित परियोजना ''उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि व पशुपालन में बदलाव हेतु उन्नत कृषि तकनीकियों का समावेश'' के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। निदेशक डॉ विजय कुमार यादव की अध्यक्षता एवं रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के प्रसार निदेशक डॉ सुशील कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य के साथ आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आगरा जनपद के बिचपुरी और अछनेरा ब्लॉक के पांच गांवों (सहारा, बरारा, अंगूठी, मिर्जापुर और अटूस) के 23 किसानों के समूह ने कृषि प्रणाली के विभिन्न आयामों जैसेकि फसल विविधीकरण, उन्नत चारा उत्पादन, पशुपालन प्रबंधन, ह...