मऊ, दिसम्बर 21 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह की बेटी उन्नति सिंह का चयन भारतीय विद्यालय खेल महासंघ (SGFI) की अंडर-19 महिला बास्केटबॉल राष्ट्रीय टीम में हुआ है। उनके चयन से संस्थान, खेल जगत और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जनपदवासियों ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्नति सिंह के कोच नासिर अहमद ने बताया कि उन्नति ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर हासिल की है। उन्होंने कहा कि उन्नति की मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति जुनून ही उनकी सफलता का आधार है। कोच ने विश्वास व्यक्त किया कि उन्नति राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर अपने गांव, क्षेत्र, देश, प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन करेंगी। उन्नति की इस सफलता पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.