नई दिल्ली, फरवरी 12 -- 12 साल के राजनीतिक करियर में पहली बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को शिकस्त का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी नेताओं और खुद उनके सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल इस समय कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। इस बीच नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनौती देने वाले संदीप दीक्षित ने आप संयोजक पर खूब हमला किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दिल्ली को किसी ने नहीं हराया है बल्कि दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाया है। उनके कुशासन और भ्रष्टाचार के ऊपर इस बार वोट पड़े हैं। शीला दीक्षित के बेटे और इस बार नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्हें दिल्ली की कितनी खबर है। अगर वह कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ते तो भी हारते। मैं उन्हें बता देता हूं शायद उन्हें पता नहीं है कि दिल्ली की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.