नई दिल्ली, फरवरी 11 -- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली रोमांचक हार के बाद अफगानिस्तान के खेमे में मायूसी का माहौल है। यह मैच बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा और इसका फैसला अंततः 'डबल सुपर ओवर' के जरिए हुआ। इस हार के बाद अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज काफी भावुक नजर आए। उनकी इस हताशा को देखते हुए भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया है। युवराज ने गुरबाज की बहादुरी और उनके खेल के जुनून की जमकर सराहना की है। मैच की बात करें तो रहमानुल्लाह गुरबाज ने मैदान पर रनों का तूफान ला दिया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ केवल 42 गेंदों में 84 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने अपनी टीम को जीत के बेहद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.