नई दिल्ली, मई 18 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रेस ब्रीफिंग पर कमेंट करने वाले अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की मीडिया ब्रीफिंग को दिखावटी बताया था। बीजेपी के युवा मोर्चा के नेता ने उनके खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले महिला आयोग ने भी उनकी पोस्ट पर नाराजगी जताई थी। वहीं उनकी गिरफ्तारी के बाद अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रोफेसर की गिरफ्तारी की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद का पोस्ट ना तो देश विरोधी था और ना ही महिला-द्वेषी नहीं था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.