नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में उधार सामान देने से मना करने पर तीन युवकों ने दुकानदार और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए ममेरे भाई दीपक पर आरोपियों ने बाइक के शॉकर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय दीपक अपने परिवार के साथ शिव विहार में रहते हैं। 26 जनवरी की रात वह प्रेम विहार गली नंबर-एक स्थित अपने मामा के बेटे की दुकान पर मौजूद थे। दीपक अपनी बाइक का शॉकर ठीक कराने के लिए नया शॉकर खरीदकर लाए थे। रात करीब 9:30 बजे विक्की, आयुष और हिमांशु दुकान पर पहुंचे और उधार सामान मांगने लगे। पहले से अधिक उधार होने के कारण दुकानदार ने मना कर दिया। इस पर तीनों आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.