बदायूं, अक्टूबर 8 -- हिन्दुस्तान टीम। उधार के रुपये मांगना एक व्यापारी के लिए जानलेवा साबित हो गया। आरोपी ने न केवल रुपये लौटाने से इनकार किया बल्कि सार्वजनिक रूप से उसकी अपमानित भी कर दी। अपमान से आहत व्यापारी ने घर लौटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना और कस्बा कादरचौक का है। यहां के रहने वाले 45 वर्षीय रिंकू उर्फ प्रदीप कुमार पुत्र सुरेश चंद्र कस्बा कादरचौक में लकड़ी और गल्ले का व्यापार करते थे। करीब तीन साल पहले मौसमपुर पट्टी गांव निवासी भूरे उर्फ किताब सिंह पुत्र बच्चू सिंह ने लकड़ी लाने के नाम पर उससे चार लाख 23 हजार एडवांस लिए थे, लेकिन न लकड़ी दी और न ही रकम लौटाई। रिंकू ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.