सहारनपुर, जनवरी 27 -- थाना क्षेत्र में उधारी के सात लाख रुपये वापस न मिलने से मानसिक तनाव में आए युवक ने जहर खाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वीडियो वायरल होते ही ग्रामीण युवक की तलाश में जुट गए और उसे अचेत अवस्था में पाकर गंगोह के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अंबेहटा क्षेत्र के गांव टिडोली निवासी कादिर राणा पुत्र आलीम का आरोप है कि अंबेहटा के एक दुकानदार आरिफ के पास उसके सात लाख रुपये पिछले एक वर्ष से बकाया थे। पीड़ित के भाई सलमान ने बताया कि दुकानदार ने बहला-फुसलाकर कादिर से रुपये उधार लिए थे, लेकिन बार-बार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं किए। आरोप है कि दुकानदार के पास बैठने वाले नौशाद, मास्टर कादिर और लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.