हरदोई, जनवरी 3 -- बेहटा गोकुल। तार से गला कसकर हुई वृद्धा की हत्या के मामले का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपी ने उधार के रुपये न देने पर ग्राम बल्हेरा निवासी 60 वर्षीय सावित्री हत्या की थी। सावित्री घर में अकेली रहती थीं। 30 दिसंबर को वारदात हुई थी। मृतका के बेटे अतुल ने कोतवाली बेहटा गोकुल में अज्ञात पर रिपोर्ट कराई थी। पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के लिए लगाया था। यह टीम क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सतेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रही थी। पुलिस ने गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ शैलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मृतका के घर आता-जाता था। उसने सावित्री से रुपये उधार मांगे थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने तार से गला कसकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल...