बलिया, दिसम्बर 12 -- सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के कुर्थीया गांव में उधार में अण्डा नहीं देना दुकानदार को भारी पड़ गया। दबंगों ने दुकानदार के लड़के और भतीजा को जमकर पीटाई कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सुखपुरा थाने मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़ित दुकानदार गुलाब चन्द राजभर के अनुसार वह गांव में ही अण्डा की दुकान है। गांव के दबंग किस्म के लड़के दुकान पर पहले से ही उधार खाये हैं। रात को भी वे दुकान पर आये और फिर उधार मांगने लगे। पिछले बकाए की बात करने और वे गालियां देते हुए चले गये। सुबह में गुलाब चंद का बेटा अजय और भाई भतीजा नितेश स्कूल जा रहे थे । तभी रास्ते में पांच-छह लोगों ने दोनो बच्चो पर लाठी, डन्डा, फाईटर, ईट से हमला कर दिया। दोनो का सिर फट गया। सुखपुरा पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा क...