गंगापार, जनवरी 19 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। उधारी पैसा मांगने पर पड़ोसियों ने मां और बेटी को मारा पीटा। यूपी डायल 112 नम्बर को सूचना देने के बाद जब परिवार थाने जा रहा था तो रास्ते में घेरकर लाठी डंडा से पीटा गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम चकश्याम निवासी खुशबू पुत्री सुरेश कुमार का कहना है कि उससे पड़ोसी दस हजार रूपए उधार। लिए थे। मांगने पर मारे पीटे जब इसकी सूचना डायल 112 नम्बर की पुलिस को दी और वह आयी तो सारे लोग भाग गए। खुशबू का आरोप है कि वह अपनी मां के साथ थाने जा रही थी जैसे चौहान का पूरा नहर के पास पहुंचे थे कि विपक्षी घेर कर लाठी डंडा से मारे पीटे और जान से मारने की धमकी दिए। खुशबू ने मऊआइमा थाने में वीरेंद्र कुमार, राजाराम, वीरेंद्र की पत्नी नाम अज्ञात निवासी चकश्याम तथा वीरेंद्र ...