गोरखपुर, अप्रैल 6 -- घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा सेक्टर 22 में एक फास्ट फूड दुकानदार को उधार पैसा मांगना भारी पड़ गया। शनिवार देर शाम उधार पैसा मागनें पर मनबढ़ों ने दुकानदार के पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सीने में दो जगह और हाथ में चाकू लगने से दुकानदार गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे अस्पताल ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मनबढ़ों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रायबरेली के लालगंज क्षेत्र के भर्रापुर निवासी महेन्द्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर 22 में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। शनिवार को दो युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और चाउमीन मांगी। उसने 400 रुपये बकाया देने को कहा तो दोनों गाली देने लगे। जब इसका विरोध किया तो दोनों पकड़कर पीटने लगे। तभी एक युवक ने चाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.