गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत नौ परियोजनाओं को मिलाकर कुल 1352 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। पोषाहार मद की राशि नहीं मिलने के कारण केंद्रों में व्यवस्था उधार पर चल रहा है। कई जगहों पर दुकानदार भी राशन देने में किचकिच करते हैं। यह स्थिति करीब पांच-छह महीने से है। उधर आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार की नियमित आपूर्ति नहीं होने से महिलाओं को भी नहीं मिल रहा है। परियोजनावार आंगनबाड़ी भंडरिया प्रखंड में 88, भवनाथपुर में 166, धुरकी में 84, गढ़वा में 233, कांडी में 103, मझिआंव में 106, मेराल में 190, नगर ऊंटारी में 204 और रंका में 178 केंद्र संचालित हैं। जिलांतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में 715 आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन है। वहीं 497 आंगनबाड़ी केंद्र किराए के मकान में संचालित किए जा रहे हैं। वहीं 138 आंगनबाड़ी केंद्र विभिन...