वाराणसी, जनवरी 29 -- वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के कच्चीबाग मोहल्ले में उधार के 200 वापस न लौटने पर मनबढ़ दो युवकों ने अलीमुद्दीन अंसारी के घर में घुसकर मारपीट की। इस बीच एक ने दांत से काटकर अलीमुद्दीन की अंगुली काटकर अलग कर दी। अलीमुद्दीन ने इरफान सहित एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि वह घर में था, तभी इरफान अपने एक साथी के साध घर में घुस आया और उधार में दिए 200 रुपये मांगने लगा। पैसा बाद में देने की बात कहने पर दोनों मारपीट करने लगे। इरफान ने उसके दाएं हाथ की अंगुली दांत से काट कर अलग कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...