शाहजहांपुर, जनवरी 6 -- परचून की दुकान से उधार सामान देने से इनकार करने पर दो लोगों ने दुकानदार पर लाठी-डंडा और बाका से हमला कर दिया। घटना में दुकानदार को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव सिंगापुर कुरसंडा निवासी पंकज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा लालाराम की गांव में परचून की दुकान है। 2 जनवरी को गांव के अंबेद कुमार और मलिखान दुकान पर आए और उधार सामान मांगने लगे। मना करने पर दोनों ने लालाराम से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर कार्रवाई शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.