अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले उधार देने से मना करने पर एक युवक पर मोहल्ले के ही व्यक्ति ने तमंचा तान दिया। धमकी देते हुए तमंचे की बट से उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगला पटवारी निवासी इदरीस के अनुसार वह पैदल ही घर से निकले थे। रास्ते में मोहल्ले के ही गुलफाम से मुलाकात हुई, जो पहले से परिचित है। उसने कुछ पैसे मांगे। मना करने पर उसने गालीगलौज शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो उसने तमंचा निकालकर इदरीस के ऊपर तान दिया और धमकाने लगा। इसे लेकर दोनों में हाथापाई होने लगी। तभी गुलफाम ने तमंचे की बट से सिर पर प्रहार कर दिया। आरोपी कई बार नशीले पदार्थ खरीदने-बेचने व चोरी के मुकदमों में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि गुलफाम के खिलाफ मुक...