नोएडा, फरवरी 2 -- नोएडा। सेक्टर-61 स्थित रजत विहार निवासी एक व्यक्ति ने दोस्त को 74 लाख रुपये उधार दिए थे। वापस मांगने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अन्नय बहल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 से 2013 के बीच में अपने दोस्त दिल्ली के प्रवीण कुमार बंसल को 74 लाख रुपये उधार दिए थे। धनराशि बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। दोस्त ने धीरे-धीरे कर पैसे लौटाने और एक प्रतिशत ब्याज देने के लिए कहा था। वर्ष 2013 में शिकायतकर्ता के दादा और 2017 में पिता की मौत हो गई। जरूरत पड़ने पर उधारी वापस मांगी तो प्रवीण आनाकानी करने लगा। बार-बार उधारी वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। अन्नय ने अप्रैल 2024 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि 13 जुलाई 2024 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.