नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- नई दिल्ली, का.सं.। सोनिया विहार इलाके में उधार दिए गए रुपये वापस मांगने पर चचेरे भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय विक्रम कुमार भजनपुरा के ए-ब्लॉक में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। आरोप है कि उनके चचेरे भाई 20 वर्षीय नीतीश कुमार ने उनसे 40 हजार रुपये उधार लिए थे। 14 दिसंबर को विक्रम जब रकम वापस मांगने पहुंचे तो नीतीश ने दो दोस्तों के साथ मिलकर उनके साथ बदतमीजी की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने विक्रम को पकड़कर मुंह पर कई घूंसे मारे, जिससे नाक से खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेपीसी अस्पताल पहुंचाया, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...