नोएडा, फरवरी 3 -- उधार दिए रुपये वापस देने के लिए बुलाकर मारपीट की ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर के रेस्टोरेंट में बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने रुपये वापस देने के बहाने मिलने के लिए बुलाया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अनुराग तिवारी ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले जेवर क्षेत्र के सिरसा माचीपुर गांव के रहने वाले कृष्णा से उनकी जान पहचान हुई। कृष्णा ने उनसे पांच लाख रुपये उधार लिए। पीड़ित का आरोप है कि कृष्णा ने सोमवार को रुपये वापस करने के लिए उन्हें जेवर के एक रेस्टोरेंट में मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित अपने दो-तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर रेस्टोरेंट पहुंचा। इसी बीच आरोपी कृष्णा अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा। चारों ने रुपय...