पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत,संवाददाता। उधार दिए ढाई लाख रुपए मांगने पर पिता पुत्र के साथ जमकर मारपीट की गई। कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुर द्वारा निवासी फुलचंद्र पुत्र तोताराम ने कोर्ट के आदेश पर थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका छोटा पुत्र जगदीश कुमार बरेली में रहता है। इस कारण वह अपनी मामी उर्मिला देवी और उनकी पुत्री रजनी देवी निवासी किशोर बाजार बिहारीपुर थाना कोतवाली बरेली से रिश्तेदारी होने के कारण परिचित था। उक्त लोगों ने उसे ढाई लाख रुपये जरूरत होने की बात कह कर मांगे। जब काफी समय बीत जाने के बाद उसने उधार दिए गए रुपए वापस मांगे तो रजनी और उसकी मां उर्मिला से रुपए वापस करने को कहा। जिस पर सभी लोग नाराज हो गए। 4 दिसंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.