गाज़ियाबाद, दिसम्बर 13 -- लोनी। जवाहर नगर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने उधार दिए दस लाख रुपये वापस मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जवाहर नगर कॉलोनी में रहने वाले प्रशांत कुमार का दिल्ली के वसंत कुंज एंक्लेव में फ्लैट है। उन्होंने बताया कि फ्लैट के ऊपरी तल पर सुकरन परिवार के साथ रहता था। विश्वास बनाने के बाद सुकरन ने उनसे दस लाख रुपये मांगे। उसके पिता प्रेमनाथ और बहनोई प्रदीप ने दस लाख रुपये का चेक एडवांस में दे दिया। इस पर पीड़ित ने दो बार में दस लाख रुपये सुकरन को दे दिए। आरोप है कि तय समय बीतने के बाद जब चेक खाते में लगाया तो बाउंस हो गया। उन्होंने सुकरन से बताया तो उसने रुपये लौटाने से इंकार करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.