हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 9 -- पूर्णिया जिले में उधार के 10 हजार मांगने पर 45 वर्षीय शफीक आलम की हत्या कर शव मिट्टी में दफन कर दिया गया। श्रीनगर पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी है। इस संबंध में बताया गया कि खुट्टी हसैली पंचायत के पीपर टोला के निवासी शफीक आलम ने जगैली पंचायत के वार्ड संख्या-एक निवासी मो. समीर को 10000 रुपया उधार दिया था। बार-बार रुपए मांगने पर आनाकानी करता था। रविवार को शफीक आलम सब्जी खरीदने के लिए गया था। शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने श्रीनगर थाना में अपहरण को लेकर आवेदन दिया गया था। श्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने मामला दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान शुरू कर दिया। इस दौरान शक के आधार पर रुपए उधार लेने वाले मो समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी मो समीर ने हत्या की बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.