मुरादाबाद, जुलाई 3 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसीनगर में गुरुवार शाम पैसों के लेनदेन के विवाद में फर्मकर्मी पर हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना मुगलपुरा के वारसीनगर गली नंबर 1 निवासी तनवीर खान फर्म में मजदूरी करता है। तनवीर ने बताया कि उसने मोहल्ले के ही एक युवक को चार माह पूर्व 5 हजार रुपये उधार दिए थे। उसने दो हजार रुपये वापस कर दिए थे, जबकि तीन हजार बकाया चल रहा था। तनवीर के अनुसार गुरुवार शाम के समय उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी युवक ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। बाद में अपने घर में गया और कोई धारदार हथियार लाकर उसके ऊपर हमला कर दिया। सिर और हाथ में धारदार हथियार के हमले से खून बहने लगा। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पूछने पर एसएचओ मुगलपुरा शैलेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.