संभल, फरवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव कनुआ नगला में उधार के रुपये मांगने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कनुआ नगला निवासी महिपाल पुत्र राम प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति पर उसके पांच हजार रुपये उधार थे। 18 फरवरी की शाम जब उसने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने रुपये देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। महिपाल का आरोप है कि शोर सुनकर उसकी मां और पत्नी बचाने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुंवरपाल पुत्र जोगराज, सुनैना निवासी कनुआ नगला तथा विशाल पुत्र श्रीनाथ और श्रीनिवास पुत्र रामजस निवासी राजपुर बांसडीह थाना बल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.