बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं, संवाददाता। शादी समारोह से लौटे युवक ने जब अपने ससुराल पक्ष से तीन लाख रुपये वापस मांगे तो पारिवारिक रिश्ता ही टकराव में बदल गया। तीन लोगों ने मिलकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। लाठी-डंडों से हमला कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। मामले में तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के थाना मालवीय नगर के बिलाल मस्जिद खिड़की एक्सटेंशन के रहने वाले अब्दुल पुत्र इकबाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी और उसकी ससुराल कस्बा ककराला में है। 21 दिसंबर को वह अपनी ममेरी साली की शादी में शामिल होने झझरऊ गये थे। वहां से लौटने के बाद वह ककराला पहुंचा, जहां उसने अपने साले वसीम, मुजाहिद और परवेज पुत्रगण जामिद अली से पहले उधार दिए गए तीन लाख रुपये वापस मांगे। रुपये मांगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.