हापुड़, दिसम्बर 30 -- उधार के रुपये मांगने पर पिता पुत्रों ने दुकानदार और उनके परिजन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कपूरपुर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कपूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बझैड़ा निवासी आकिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके पिता गांव में ही किराना की दुकान करते हैं। 18 दिसंबर की सुबह उसके पिता दुकान पर बैठे थे। उसी समय उनके गांव का कलुवा दुकान पर आया जिस पर दुकान के रुपये उधार चल रहे थे। पिता द्वारा कलुवा से उधार के रूपये मांगे तो कलुवा के लड़के व कलुवा ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पैसे मांगने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए पिता के साथ मारपीट कर दी। शोर की आवाज सुनकर पीड़ित उसका भाई हासिम ...