बरेली, दिसम्बर 29 -- हाफिजगंज। थाना हाफिजगंज के गांव गुपलापुर निवासी शमशाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के इशाकत पर उसके बीस हजार रुपये उधार थे। उसके पुत्र सज्जाद ने उधार के रुपये मांगे तो इशाकत, उसके भाई सखावत, अनस व अकबर शाह उससे गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वह उसे बचाने पहुंचे तो सभी ने उनकी भी पिटाई की। घटना की रिपोर्ट थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...