काशीपुर, फरवरी 16 -- बाजपुर। रविवार को कोतवाली में पहुंचकर ग्राम भजवा नगला निवासी रोबिन उप्पल पुत्र बलवंत सिंह उप्पल ने एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर मारपीट करने तथा उधार के पैसे वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। तहरीर में रोबिन उप्पल ने आरोप लगाया कि ग्राम महेशपुरा निवासी एक युवक उसके यहां पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। इस दौरान युवक उससे उधार के पैसे ले गया था। काम छोड़ने के बाद भी इस युवक ने उधार के पैसे वापस नहीं लौटाए तो रोबिन ने तकादा किया तो इस युवक ने रोबिन से अभद्रता की तथा देख लेने की धमकी रोबिन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.