शामली, अप्रैल 10 -- उधार के पैसे मांगने पर बौखलाए दबंगों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। जिसके बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बुधवार को मौहल्ला शेखजादगान निवासी मोबीन ने वसीम से उधार दिए हुए नौ हजार रूपए वापस मांगे। तो बौखलाए दबंगों ने मोबीन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव में आई उसकी पत्नी परवीन जहां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के ही इमराना पत्नी साकिर ने बीच-बचाव किया तो दबंगो ने महिला पर लाठी डंडो से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायलो ने अपना उपचार करा कर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.