बरेली, जनवरी 8 -- बरेली। थाना किला में बाकरगंज निवासी मिराज हुसन ने अरमान, अमन, रईस और नईम के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिराज का कहना है कि अरमान और उसका भाई अमन उनकी पतंग बनाने की फर्म में काम करते हैं। आरोपियों पर उनके कुछ रुपये बकाया हैं, जिसके चलते छह जनवरी को उन्होंने तकादा किया तो चारों आरोपी उनके घर में घुस आए और मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.