गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- मुरादनगर। मलिक नगर कॉलोनी में उधार की रकम मांगने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी। गांव सीकरी कलां निवासी शादाब अपने ससुराल मुरादनगर की मलिक नगर कॉलोनी में गए थे। वहां पर उन्होने उधार दिए 1.28 लाख रुपये मांग लिए। इसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट कर तोड़फोड़ भी की। हमले में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने बिन्नू ,नईम और फरमान निवासी मलिक नगर कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.